Mirza Ghalib’s Ghazals (part-III) : हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी (Hazaron Khwahishein Aisi)
2007 January 22
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी के हर ख़्वाहिश पे दम निकले
बोहोत निकले मेरे अरमाँ लेकिन फ़िर भी कम निकले ।
ख़्वाहिशें = wishes, aspirations
डरे क्यूँ मेरा क़ातिल क्या रहेगा उसकी गर्दन पर
वो ख़ूँ, जो चश्म-ए-तर से ‘उम्र भर यूँ दम-बा-दम निकले ।
ख़ूँ = blood, चश्म = eye, तर = wet, दम-बा-दम = continuously
निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आयें हैं लेकिन
बोहोत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले ।
ख़ुल्द = heaven, बे-आबरू = disgrace, कूचा = street
मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले ।
ख़ुदा के वास्ते पर्दा न काबे से उठा ज़ालिम
कहीं ‘एसा न हो याँ भी वोही क़ाफ़िर सनम निकले ।
कहाँ मैख़ाने का दरवाज़ा “ग़ालिब” और कहाँ वाइज़
पर इतना जानते हैं कल वो जाता था के हम निकले ।
वाइज़ = preacher/advisor
1.Thousands of desires have i, each desire draws my breath away!
fulfilled though many did i, still pine for those yet left!
4.In love there is no difference between life and death
for life depends on seeing them, whose sight stops our breath!
3. The exile from eden of adam, have heard we but
Deeply humiliated felt i, as your lane i left
the tale of adam leaving eden, have heard we but
Deeply humiliated felt i, as your lane i left!
This may be better as the emphasis is on leaving and left!